झारखंड में फिर सियासी हलचल, MMDR संशोधन और चंदा चोरी के मुद्दे पर 26 को कांग्रेस का मार्च

Updated:
विज्ञापन

चंदा चोरी और एमएमडीआर बिल के खिलाफ 26 को लोक भवन मार्च | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कांग्रेस 26 सितंबर को चंदा चोरी और एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ लोक भवन मार्च निकालेगी. मार्च की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें मार्च को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गयीं.

विज्ञापन

रांची. चंदा चोरी और झारखंड के हितों को प्रभावित करने वाले एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ कांग्रेस 26 सितंबर को लोक भवन मार्च निकालेगी. मार्च की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की बैठक हुई. इसमें मार्च को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गयी. इस मौके पर केशव महतो कमलेश ने कहा कि केंद्र की नीतियों से झारखंड के हित प्रभावित हो रहे हैं. एक ओर चंदे से जुड़े पारदर्शिता के सवाल हैं, वहीं दूसरी ओर एमएमडीआर संशोधन बिल के जरिये राज्य के खनिज संसाधनों और उससे मिलने वाले राजस्व पर अधिकार कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है. कांग्रेस दोनों मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी. उन्होंने पदाधिकारियों से जिला और प्रखंड स्तर पर कार्यकर्ताओं से संपर्क कर अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा. प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि मार्च झारखंड के अधिकारों और हितों की आवाज को मजबूत करने का अभियान है. बैठक में कुमार गौरव, रामा खलखो, नवीन सिंह, सतीश पॉल मुंजनी, गजेंद्र सिंह, निशांत जायसवाल, सुभाष कुमार, सरयू केवट, ओंकार नाथ पांडेय, अजह़र रब्बानी पप्पू, प्रसाद पासवान, तारिक अनवर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola