लोहरदगा के व्यवसायी विकास सिंह की माता मित्रा सिंह का निधन, भकसो हरमू मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार

Updated:
विज्ञापन

मित्रा सिंह, फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपी लेन, पावरगंज निवासी स्व. मदन मोहन प्रसाद सिंह की पत्नी और व्यवसायी सह समाजसेवी विकास सिंह की माता मित्रा सिंह का रांची में निधन हो गया है। उनके निधन से जिले में शोक की लहर है।

विज्ञापन

लोहरदगा. गोपी लेन, पावरगंज निवासी स्व. मदन मोहन प्रसाद सिंह की पत्नी एवं प्रसिद्ध व्यवसायी सह समाजसेवी विकास सिंह की माता मित्रा सिंह का रांची में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से जिले में शोक की लहर है. मित्रा सिंह धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं.

विज्ञापन

वह अपने पीछे पुत्र विकास सिंह, रितेश प्रताप सिंह, रतीश सिंह और दीपक सिंह समेत नाती-पोतों से भरा परिवार छोड़ गयीं. शुक्रवार को लोहरदगा के भकसो हरमू मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया.

उनके निधन पर सांसद सुखदेव भगत, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहु, विधायक डॉ रामेश्वर उरांव, ओमप्रकाश सिंह, विशाल महेन्द्रू, मनोज चंद्र कुंवर, मनोज जायसवाल, राजू सिंह, पावन एक्का, मनोज कुमार गुप्ता मन्ना, दिनेश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल टूटू, दीपक जायसवाल, पंकज जायसवाल, धर्मेन्द्र कुमार, बिनोद सिंह, निशित जायसवाल, राजेश महतो, अभय अग्रवाल, मुकेश दूबे और डॉ अजय नामदेव समेत अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola