फाइनल में दिखा रोमांच, पेनाल्टी शूटआउट में 5-3 से टीचर्स टीम जलडेगा ने मारी बाजी
संबोधित करते विधायक | Prabhat Khabar Network
जलडेगा में आयोजित मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में टीचर्स टीम ने मोटिया संघ को हराकर खिताब अपने नाम किया. विधायक ने विजेताओं को सम्मानित किया.
जलडेगा. पीएम श्री एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया. इसमें कोलेबिरा विधायक नमन विकसल कोंगाड़ी मुख्य रूप से उपस्थित थे. रोमांचक मुकाबले में टीचर्स टीम जलडेगा ने मोटिया संघ जलडेगा को पेनाल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया.
खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया शुभारंभ
फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक नमन विकसल कोंगाड़ी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस दौरान खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए. जलडेगा में खेल के प्रति लोगों का उत्साह सराहनीय है. ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है.
16 टीमों ने लिया था हिस्सा
फाइनल मैच में रेफरी की भूमिका दीपक कुमार और सुजन विश्वकर्मा ने निभायी. टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया.
विजेता को 1.25 लाख और उपविजेता को 75 हजार
विजेता टीम को विधायक ने 1.25 लाख रुपये नकद एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया. वहीं, उपविजेता टीम को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने 75 हजार रुपये नकद एवं शील्ड देकर सम्मानित किया. मैन ऑफ द मैच को साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया.
बड़ी संख्या में पहुंचे खेलप्रेमी
फाइनल मुकाबले को देखने के लिए काफी संख्या में खेलप्रेमी मैदान में मौजूद थे. पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए