टाटीझरिया में गणेश चतुर्थी पर उमड़े श्रद्धालु, धरमपुर में पांच दिवसीय पूजा शुरू

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टाटीझरिया के शिव मंदिर धरमपुर में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और भजन संध्या का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

टाटीझरिया, हजारीबाग: टाटीझरिया प्रखंड में सोमवार को गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. धरमपुर स्थित शिव मंदिर में पांच दिवसीय गणेश पूजा का शुभारंभ हुआ. मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी, जो देर रात तक जारी रही.

विज्ञापन

मंदिर परिसर के आसपास मेले जैसा नजारा रहा. फूल-माला, प्रसाद, खिलौने और गुब्बारे की दुकानें सजी थीं. भगवान गणेश की प्रतिमा का अभिषेक कर आकर्षक ढंग से सजाया गया. मंदिर परिसर में भजन संध्या का भी आयोजन हुआ. भजन गायकों ने देर रात तक श्रद्धालुओं को भजनों से बांधे रखा.

टाटीझरिया, झरपो, घुघुलियां, जेरूवाडीह और मंडपा समेत अन्य स्थानों पर भी श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की. धरमपुर में प्रकाश साव, सुरेंद्र प्रसाद यादव, वीरेंद्र यादव, सुधीर गंझु, विजय प्रजापति, शंकर ठाकुर, देवधारी यादव आदि पूजा में शामिल हुए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola