रांची के सैनिक मार्केट में आजाद फार्मा में लगी आग, 5 लाख का सामान जलकर राख

Updated:
विज्ञापन

दुकान में जले हुए सामान. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के सैनिक मार्केट स्थित आजाद फार्मा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दुकानदार को हुआ पांच लाख का नुकसान. बैंक प्रबंधन पर लापरवाही का गंभीर आरोप.

विज्ञापन

रांची. राजधानी के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के सैनिक मार्केट स्थित आजाद फार्मा में रविवार सुबह 11:30 बजे अचानक आग लग गयी. आग से अफरा-तफरी मच गयी. दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की. उनकी कोशिशों से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया. मौके पर दमकल की गाड़ी भी पहुंची थी.

विज्ञापन

इस घटना में आग से दुकान का स्टॉक, फर्नीचर और बिजली की वायरिंग जलकर खाक हो गई, जिससे अनुमानित पांच लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ. इस घटना के बाद, आजाद फार्मा के पार्टनर आरिफ मोहम्मद ने तुरंत हिंदपीढ़ी थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई.

बैंक मैनेजमेंट और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप

उन्होंने कहा कि दुकान में आग लगने की घटना ऊपर स्थित यूको बैंक के मैनेजमेंट और स्टाफ की लापरवाही से हुई है. बैंक (सर्विस ब्रांच) में बाथरूम की मरम्मत के दौरान भारी लापरवाही बरती गयी. आग की शुरुआत बैंक के रखरखाव और ड्रिलिंग के काम से हुई. पानी रिसाव होकर दुकान में लगे मीटर और हाइटेंशन वायरिंग तक पहुंच गया, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ.

पानी रिसाव और शॉर्ट सर्किट की दी थी सूचना

आरिफ मोहम्मद ने कहा कि बैंक मैनेजमेंट और स्टाफ को पानी रिसाव और खतरनाक इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट के बारे में बार-बार मौखिक और लिखित रूप से सूचित किया गया था. बावजूद इसके बैंक ने न तो रखरखाव किया और न ही सुरक्षा नियम लागू किये. इस लापरवाही से आग सीधे उनके प्रतिष्ठान तक फैल गयी. इससे बिजनेस स्टॉक, व्यावसायिक संपत्ति और बिजली वायरिंग जलकर नष्ट हो गयी.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और वर्तमान में मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके.

ये भी पढ़ें: मेरिडियन अकादमी गुमो में हिंदी दिवस की धूम, कविता वाचन और निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola