हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, निबंध, श्रुतिलेख व सुलेख प्रतियोगिता आयोजित

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा के सरस्वती शिशु मंदिर में हिंदी दिवस के अवसर पर निबंध, श्रुतिलेख और सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

विज्ञापन

सिमडेगा. हिंदी दिवस के अवसर पर बोलबा प्रखंड के मासाड़ा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों के बीच निबंध, श्रुतिलेख तथा सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिताओं में भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में भारती प्रथम

निबंध प्रतियोगिता में भारती कुमारी ने प्रथम, राजन सिंह ने द्वितीय और सागर सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

श्रुतिलेख में सागर ने मारी बाजी

श्रुतिलेख प्रतियोगिता में सागर सिंह प्रथम, रुद्र द्वितीय और मुनिया कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं.

सुलेख में भी सागर प्रथम

सुलेख प्रतियोगिता में सागर सिंह ने प्रथम, उर्मिला कुमारी ने द्वितीय और मुनिया कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया. प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया.

हिंदी के महत्व की दी जानकारी

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी. उन्हें नियमित रूप से हिंदी पढ़ने, लिखने और शुद्ध भाषा का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जगरनाथ सिंह, देवकी कुमारी, शंकर सिंह, पद्मिनी कुमारी, जानकी सिंह सहित विद्यालय के सभी भैया-बहन उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola