कोडरमा: कमरे में घुसकर छेड़छाड़ और गला दबाने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (Photo: AI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने जेठ के बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि आरोपी ने कमरे में घुसकर उससे छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट की.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. कोडरमा थाना के कोलगरमा गांव की एक महिला ने अपने जेठ के बेटे पर गलत नीयत से कमरे में घुसकर छेड़छाड़ करने, गला दबाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है. महिला ने इस मामले को लेकर कोडरमा थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

शिकायत के अनुसार 19 सितंबर 2026 को करीब 11: 30 बजे महिला अपने कमरे में सो रही थी. इस दौरान आरोपी कथित रूप से उसके कमरे में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा. महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर युवक ने उसका गला दबाया और उसके साथ मारपीट की.

महिला के अनुसार, शोर सुनकर युवक की मां भी मौके पर पहुंची और दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की. घटना में महिला के शरीर पर चोट लगने की बात शिकायत में कही गयी है. महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि महिला द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola