बिरसा मुंडा फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ, झारखंड-बिहार की टीमें लेंगी हिस्सा
उद्घाटन करती मुखिया | Prabhat Khabar Network
प्रतापपुर के घोड़दौड़ में अटल बिहारी वाजपेयी मैदान में बिरसा मुंडा फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज हो गया है. उद्घाटन मैच में मदनपुर की टीम ने जीत दर्ज की. यह टूर्नामेंट कई राज्यों की टीमों के बीच खेला जाएगा.
प्रतापपुर. प्रखंड के घोड़दौड़ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी मैदान में सोमवार को भगवान बिरसा मुंडा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन मुखिया ललिता देवी, समाजसेवी उपेंद्र दांगी,उपमुखिया सुदेश यादव व उमेश भुइयां ने किक मारकर किया.उद्घाटन मैच पांडयेपुरा व मदनपुर के बीच खेला गया.
जिसमें मदनपुर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 1-0 गोल से जीत दर्ज की.मौके पर मुखिया कहा कि फुटबॉल खेलने से शारीरिक व मानसिक विकास होता है. शरीर में बौद्धिक क्षमता बढ़ती है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी फुटबॉल के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं. आयोजनकर्ता ने बताया कि यह टूर्नामेंट मे झारखंड व बिहार की कई टीमें भाग लेंगी. फाइनल जीतने वाली टीम को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार दिया जाएगा.
टूर्नामेंट को सफल बनाने में रामाशीष भोक्ता,पंकज कुमार,पिंटू पासवान,विक्रम राम,अशोक यादव,सुरेंद्र भोक्ता,निरंजन दांगी, मिथिलेश कुमार,देवकी यादव,मनीष कुमार,ऋषि कुमार,रविंद्र यादव समेत अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए