जेजे कॉलेज के पास हुए हादसे में एक की मौत, छह घायल

रांची-पटना रोड स्थित जेजे कॉलेज के पास गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो व इ-रिक्शा से टकरा गया.
कोडरमा. रांची-पटना रोड स्थित जेजे कॉलेज के पास गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो व इ-रिक्शा से टकरा गया. इस हादसे में ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं ऑटो व ई-रिक्शा में सवार छह लोग घायल हो गये. मृतक चालक की पहचान बोकारो निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है़ वहीं घायलों में ट्रक का उप चालक लक्ष्मण रजक (बोकारो) के अलावा दामोदर राम, विमला देवी (दोनों डंडाडीह जयनगर निवासी), हरीश वर्मा (तिलैया डैम), रणवीर (सतगावां) व सागर कुमार शामिल हैं. जानकारी के अनुसार कोयला लदा ट्रक (जेएच-02पी-6411) कोडरमा की तरफ जा रहा था़ इसी दौरान फोर लेन समाप्त होते ही जेजे कॉलेज के समीप सड़क पर खड़े ई-रिक्शा से ट्रक टकरा गया. हादसे के वक्त पास में दर्जनों छात्र खड़े थे, जिन्हें बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने सड़क पर खड़े एक ऑटो (जेएच-02एके-3981) में टक्कर मार दी़ इसके बाद ट्रक पेड़ से जा टकराया़ हादसे में चालक जितेंद्र रजक केबिन में फंस गया़ जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी़ घटना के बाद करीब एक घंटे तक रांची-पटना रोड पर जाम की स्थिति रही़ घटना की जानकारी मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा भिजवाया़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




