मेडिकल कचरा उठाव व्यवस्था पर उठाये सवाल

Updated:
विज्ञापन
मेडिकल कचरा उठाव व्यवस्था पर उठाये सवाल

रोजाना मेडिकल कचरे का उठाव एवं निस्तारण की व्यवस्था कराने की मांग की है़

विज्ञापन

कोडरमा. सूचना अधिकार मंच के सचिव आरके बसंत ने जिले के अस्पतालों व नर्सिंग होम से निकलने वाले मेडिकल कचरे के उठाव एवं निस्तारण को लेकर पाकुड़ की ग्रीनलैंड वेस्ट डिस्पोजल कंपनी से करार किये जाने पर सवाल खड़ा किया है़ आरके बसंत के अनुसार, इस कंपनी के पास न तो पॉल्यूशन सर्टिफिकेट है न ही नियमानुसार 75 किलोमीटर के दायरे में निस्तारण प्लांट है़ कंपनी का निस्तारण प्लांट कोडरमा से 300 किलोमीटर की दूरी पर पाकुड़ जिले के महेशपुर में स्थित है़ इस कंपनी द्वारा कोडरमा जिले के अस्पतालों एवं अन्य नर्सिंग होम से नियमत: कचरा का उठाव तक नहीं किया जा रहा है और इसे जहां-तहां फेंक दिया जा रहा है. उन्होंने इस विषय से उपायुक्त एवं मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को अवगत कराते हुए रोजाना मेडिकल कचरे का उठाव एवं निस्तारण की व्यवस्था कराने की मांग की है़

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola