लाराबाद के समीप शव बरामद, पुत्र ने जतायी हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन
लाराबाद के समीप शव बरामद, पुत्र ने जतायी हत्या की आशंका

होटल के समीप खेत में शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन

हादसा. होटल के समीप खेत में शव मिलने से सनसनी कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत लाराबाद के होटल के समीप सोमवार की सुबह एक शव बरामद हुआ़ शव की पहचान गरहाई निवासी 55 वर्षीय रामजी यादव के रूप में हुई है़ जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह जब आसपास के ग्रामीण टहलने निकले, तो होटल के समीप खेत में बेसुध पड़े व्यक्ति पर नजर पड़ी़ सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गये. कोडरमा पुलिस भी पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया़ कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि जांच के दौरान मृतक का कमीज, चप्पल, पानी की एक बोतल और सल्फास गोली का एक डब्बा बरामद हुआ है, जिसमें सल्फास की एक गोली आधा टूटी हुई मिली. आशंका है कि उसने आत्महत्या की हो़ हालांकि, अभी कुछ भी कहना संभव नहीं है़ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है़ उन्होंने बताया की मृतक के पुत्र सूरज कुमार यादव ने थाना को आवेदन दिया है़ इसमें उसने अज्ञात लोगों पर अपने पिता की हत्या करने की आशंका व्यक्त की है़

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola