आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

Updated:
विज्ञापन
आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

मामले की जांच के लिए पहुंची टीम के समक्ष ग्रामीणों ने अपनी शिकायत दर्ज करायी.

विज्ञापन

जयनगर. प्रखंड के तमाय पंचायत अंतर्गत बिरसोडीह गांव में सोमवार को आवास योजनाओं में कथित गड़बड़ी और अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गलत लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने के लिए दूसरे लोगों के मकानों की जियो टैगिंग कर अवैध निकासी की गयी है. मामले की जांच के लिए पहुंची टीम के समक्ष ग्रामीणों ने अपनी शिकायत दर्ज करायी. ग्रामीणों का कहना है कि आवास योजनाओं में कथित अनियमितता के कारण वास्तविक जरूरतमंद लाभुक योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं. उन्होंने दोषी पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग भी की. इधर, मामले में तमाय पंचायत की मुखिया सीमा कुमारी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया. उन्होंने कहा कि आवास योजना के लाभुकों का चयन ग्राम सभा में ग्रामीणों की मौजूदगी में किया जाता है. मुखिया ने स्पष्ट किया कि लाभुक चयन के बाद आवास योजना की प्रक्रिया में उनकी कोई भूमिका नहीं रहती. उन्होंने बताया कि भुगतान की प्रक्रिया पंचायत सचिव एवं संबंधित कार्यालय के माध्यम से संचालित होती है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola