ग्रिजली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने मनाया इमोजी डे

कार्यक्रम में शामिल बच्चे. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा के ग्रिजली पब्लिक स्कूल में नन्हे बच्चों के लिए इमोजी डे का आयोजन किया गया। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों के जरिए भावनाओं को व्यक्त करना सीखा।
कोडरमा : गुमो, सतपुलिया स्थित ग्रिजली पब्लिक स्कूल के जुनियर सेक्शन ग्रिजली किड्स में नन्हे बच्चों के लिए 'इमोजी डे' का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के प्ले ग्रुप (पीजी) और नर्सरी के छोटे विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया. इस अवसर पर स्कूल परिसर को विभिन्न प्रकार के मुस्कुराते और भाव व्यक्त करते इमोजी कटआउट्स तथा पीले गुब्बारों से सजाया गया था. कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रूप से बच्चों द्वारा अपने-अपने चेहरों पर आकर्षक इमोजी मास्क लगाकर की गई. थीम के अनुसार सभी बच्चे पीले रंग के परिधान पहनकर विद्यालय पहुंचे थे. आयोजन का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों को विभिन्न मानवीय भावनाओं और अभिव्यक्तियों के बारे में जागरूक करना था. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने 'इमोजी डे' से संबंधित कई रोचक गतिविधियों में भाग लिया. प्लेग्रुप कक्षा के बच्चों ने 'ट्रेजर बॉक्स एक्टिविटी' का आनंद लिया. नर्सरी के कुछ बच्चों ने'फेस पजल एक्टिविटी' पूरी की, जबकि अन्य बच्चों ने 'हैंडी फेस एक्टिविटी' में अपनी कलात्मकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया.कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या निरजा ने बच्चों के उत्साह और उनकी रचनात्मकता की सराहना की. उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल समय में इमोजी भले ही भावनाएं व्यक्त करने का एक आसान माध्यम बन गए हैं, लेकिन बच्चों को वास्तविक जीवन में भी अपनी भावनाओं को पहचानना और उन्हें खुलकर व्यक्त करना सिखाना सबसे ज्यादा जरूरी है. प्राचार्या ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं. आयोजन को सफल बनाने में उप-प्राचार्या वंदना नारायण, संयोजिका पूजा झा के अलावा शिक्षिका ब्यूटी, रिधिमा, दीप्ति, शैलजा, सीमा, साक्षी सिन्हा, फातिमा और प्रिया, कला शिक्षक मुकेश, प्रशासनिक सदस्य रोविंस, मनीमाला, विकास सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










