बेलगढ़ा की रिया ने नीट यूजी में हासिल की 2402वां रैंक

Updated:
विज्ञापन
रिया कुमारी. | Prabhat Khabar Network

रिया कुमारी. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा की रिया कुमारी ने नीट यूजी 2026 में 2402वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया. जानिए उनकी सफलता की प्रेरणादायक कहानी और संघर्ष के बारे में.

विज्ञापन

कोडरमा : जिले के ग्राम बेलगढ़ा बेकोबर की रहने वाली रिया कुमारी ने नीट यूजी 2026 में शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार, विद्यालय और पूरे जिले का नाम रोशन किया है. आर्थिक रूप से साधारण परिवार से आने वाली रिया ने अपने दूसरे प्रयास में 720 में से 639 अंक, 99.8774936 पर्सेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक 2402 तथा कैटेगरी रैंक 874 प्राप्त किया है. रिया की इस शानदार सफलता पर पिता राजेंद्र कुमार वर्णवाल, मां आरती देवी व अन्य काफी खुश हैं. रिया नेअपनी प्रारंभिक से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, डुमरडीहा कोडरमा से पूरी की़ सीमित संसाधनों के बावजूद उसने कठिन मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया.

अपनी सफलता का श्रेय रिया ने विद्यालय के शिक्षकों डॉ. सतीश कुमार वर्मा, असीमानंद महतो सहित सभी शिक्षकों, अपने चाचा पिंटू कुमार व विनोद कुमार वर्णवाल, तथा अपने माता-पिता को दिया़ उसने कहा कि परिवार के निरंतर सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने उसे अपने लक्ष्य तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई़ रिया की सफलता की खबर मिलते ही बेलगढ़ा गांव में खुशी का माहौल है.ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों और शुभचिंतकों ने उसे बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की़ वहीं, राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, डुमरडीहा के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी रिया की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया़ विद्यालय परिवार ने इसे अपने लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि रिया की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी़


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola