DAV पब्लिक स्कूल गुमो सतपुलिया में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, बच्चों ने प्रस्तुत की कृष्ण लीला
राधा कृष्ण के रूप में बच्चे : Prabhat Khabar
कोडरमा के डीएवी पब्लिक स्कूल गुमो में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. बच्चों ने कृष्ण लीलाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया.
कोडरमा. डीएवी पब्लिक स्कूल गुमो सतपुलिया में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये.
आपके शहर में
'मैया ये तेरा कन्हैया' पर बच्चों ने किया नृत्य
कार्यक्रम में एलजी और यूकेजी के बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में सजकर पहुंचे. बच्चों ने राधा-कृष्ण रैंप वॉक के साथ 'मैया ये तेरा कन्हैया' गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया. कक्षा प्रथम, तृतीय, चतुर्थ और पंचम के विद्यार्थियों ने भी विभिन्न गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं.
कृष्ण लीला बनी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा द्वितीय के विद्यार्थियों की कृष्ण लीला रही. बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्म, वासुदेव द्वारा उन्हें यमुना पार ले जाने, शेषनाग द्वारा रक्षा, माखन चोरी, कृष्ण-सुदामा की मित्रता और सुदामा के द्वारका पहुंचने जैसे प्रसंगों का प्रभावी मंचन किया.
बच्चों की प्रस्तुति की हुई सराहना
कार्यक्रम के अंत में शिक्षिका प्रभारी श्वेता सिंह ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के प्रति आभार जताया. प्रबंधक कृष्ण कुमार सिंह ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं.
ये भी पढ़ें: झुमरी चाराडीह के राधा-कृष्ण मंदिर में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, महाआरती और भजन संध्या का होगा आयोजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए