मानवता हुई शर्मसार : कोडरमा में पिता पर लगा नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप
पिता पर लगा नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप (सांकेतिक तस्वीर)
कोडरमा में एक पिता पर अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
कोडरमा बाजार. कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता पर अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. मामले में पीड़िता की मां ने अपने पति के खिलाफ कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार, घटना 31 अगस्त की बतायी जा रही है.
आपके शहर में
डरा-धमका कर किया दुष्कर्म
आरोप है कि आरोपी ने अपनी नाबालिग पुत्री को डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. धमकी के कारण पीड़िता और उसकी मां भयभीत हो गयीं. बाद में पीड़िता की मां ने हिम्मत जुटाकर अपने मायके वालों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद मायके वालों के साथ पीड़िता और उसकी मां बुधवार को कोडरमा थाना पहुंचीं और मामले की शिकायत दर्ज करायी.
ये भी पढ़ें: Koderma News: मां के हाथ से छूटा 3 साल की माही का हाथ, उफनती बरमसिया नदी में बही; 5 किमी दूर झाड़ियों में मिला शव
पहले भी दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पूर्व में भी अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था. उस समय विरोध करने और पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर आरोपी ने जहर खाकर जान देने की धमकी दी थी. इसके कारण उस समय मामला आगे नहीं बढ़ पाया. लेकिन दोबारा घटना सामने आने के बाद पीड़िता की मां ने अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं, पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए