झुमरी चाराडीह के राधा-कृष्ण मंदिर में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, महाआरती और भजन संध्या का होगा आयोजन

Updated:
विज्ञापन

राधा-कृष्ण मंदिर में 4 सितंबर से मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव : Prabhat Khabar

कोडरमा के राधा-कृष्ण मंदिर में 4 और 5 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. महाआरती और भजन संध्या का आयोजन किया गया है.

विज्ञापन

कोडरमा : झुमरी चाराडीह के राधा-कृष्ण मंदिर में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं. मंदिर समिति की ओर से 4 और 5 सितंबर को विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इस अवसर पर, नन्हे कलाकार कृष्ण लीला पर आधारित एक मनमोहक नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगे, साथ ही अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

जन्मोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है. यह आयोजन मंदिर के लिए बहुत खास है, क्योंकि हर साल भक्त बड़ी संख्या में आकर श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होते हैं और मंदिर की परंपरा को बनाए रखते हैं.

4 सितंबर: गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती और भजन संध्या

मंदिर समिति के अनुसार, 4 सितंबर की शाम सात बजे गंगा आरती की तर्ज पर भव्य महाआरती का आयोजन किया जायेगा. इसके बाद रात आठ बजे से भजन संध्या होगी. रात 10 बजे भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की जायेगी. पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जायेगा.

ये भी पढ़ें: मयूरहंड में 14 सितंबर से गणेश महोत्सव, भव्य पंडाल और मेले की तैयारियां तेज

5 सितंबर: श्री कृष्ण के भजनों के साथ भक्तों के लिए एक और शाम

पांच सितंबर की शाम छह बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा. इसमें श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के भजनों का आनंद लेंगे. आयोजन को लेकर मंदिर समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं.

श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

मंदिर समिति क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से सादर निवेदन करती है कि वे इस पावन अवसर पर पधारकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियों में शामिल हों. समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक तैयारियां भी की गयी हैं.

ये भी पढ़ें: 260 से ज्यादा पहियों वाली गाड़ी से रामगढ़ घाटी में लगा जाम, विशाल मशीन देखने उमड़ी भीड़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola