260 से ज्यादा पहियों वाली गाड़ी से रामगढ़ घाटी में लगा जाम, विशाल मशीन देखने उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ घाटी मे 260 चक्का वाली गाड़ी के कारण लगा जाम : प्रभात खबर

रांची-हजारीबाग रोड पर 260 चक्कों वाली विशाल मशीन को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके कारण रामगढ़ घाटी में घंटों लंबा जाम लगा रहा.

विज्ञापन

रामगढ़: 260 से अधिक पहियों वाली विशाल गाड़ी और उस पर लदी बड़ी मशीन गुरुवार को लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी रही. रांची-हजारीबाग रोड पर सुबह से शुरू हुई इस विशेष वाहन की यात्रा करीब 10 बजे रामगढ़ घाटी पहुंची. भारी-भरकम वाहन के घाटी में प्रवेश करते ही सड़क पर जाम की स्थिति बन गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली गाड़ी

विशाल वाहन की रफ्तार करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे रही. इसके पीछे दूसरे वाहनों की लंबी कतार लग गयी. वाहन का आकार इतना बड़ा था कि दूसरी गाड़ियों के लिए उसे क्रॉस करना भी मुश्किल हो रहा था. कुछ देर बाद कई वाहनों को मजबूरी में रॉन्ग लेन का सहारा लेना पड़ा.

एक ही लेन से चलता रहा आवागमन

विशाल वाहन के कारण एनएच-33 के रांची-बरही मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा. सड़क पर जगह मिलने पर ही पीछे फंसे वाहन आगे निकल पा रहे थे. दिनभर रुक-रुककर जाम की स्थिति बनी रही और वाहन चालक काफी देर तक फंसे रहे.

विशाल मशीन देखने सड़क पर उमड़ी भीड़

इस दौरान सड़क पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला. विशाल गाड़ी और उस पर लदी मशीन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे खड़े हो गये. लोग मोबाइल फोन से फोटो और वीडियो बनाने के साथ रील भी बनाते नजर आये.

ये भी पढ़ें: मुआवजा भुगतान नहीं करने पर रामगढ़ DC की चल संपत्ति व सरकारी वाहन कुर्क करने का आदेश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola