मयूरहंड में 14 सितंबर से गणेश महोत्सव, भव्य पंडाल और मेले की तैयारियां तेज

Updated:
विज्ञापन

पूजा स्थल पर पंडाल निर्माण शुरू : Prabhat Khabar

मयूरहंड में 14 सितंबर से तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन होगा. पंडाल निर्माण और मेले की तैयारियां जोरों पर हैं, श्रद्धालुओं के लिए वोटिंग की सुविधा भी होगी.

विज्ञापन

मयूरहंड (चतरा). न्यू शिव और विवाह भवन परिसर में गणेश महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है. यह तीन दिवसीय महोत्सव 14 सितंबर से शुरू होगा. पूजा के लिए गणेश प्रतिमा निर्माण के साथ पंडाल बनाने का काम भी शुरू हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मेला में मनोरंजन के होंगे इंतजाम

तीन दिवसीय गणेश महोत्सव के दौरान लगने वाले मेले में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं. बच्चों के लिए बड़े झूले लगाए जाएंगे, जहां वे ऊंचाइयों का मज़ा ले सकेंगे. साथ ही, रोमांचक जंपिंग जैक और मिक्की माउस जैसे कैरेक्टर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाएंगे. इन सबके अलावा भी कई और मनोरंजन के साधन होंगे. इसके लिए परिसर में तैयारियां तेजी से चल रही हैं.

राम अहरी तालाब में होगी वोटिंग की सुविधा

इस बार गणेश महोत्सव में एक नया आकर्षण जोड़ा गया है, राम अहरी तालाब में श्रद्धालुओं के लिए वोटिंग की सुविधा की जाएगी. यह शांत वातावरण में एक अनोखा अनुभव प्रदान करेगा. पूजा और मेला में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह व्यवस्था उपलब्ध होगी. इसके लिए तालाब की साफ-सफाई करायी जा रही है. सुरक्षा के मद्देनजर तालाब के चारों ओर बांस से घेराबंदी भी की जा रही है. पिछले सालों में भी राम अहरी तालाब में कभी-कभी वोटिंग की सुविधा दी गई थी, जिसने श्रद्धालुओं को काफी लुभाया था.

श्रद्धालुओं की सुविधा का रखा जा रहा ध्यान

महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजू राम, सचिव डब्लू चंद्रवंशी और कोषाध्यक्ष ईश्वर महतो ने बताया कि पूजा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं. समिति का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि महोत्सव में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो.

ये भी पढ़ें: डोमचांच में जर्जर यात्री शेड, बारिश में सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं यात्री

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola