चतरा पहुंचे मतदाता सूची प्रेक्षक विजय कुमार गुप्ता, SIR कार्य की प्रगति का लिया जायजा
निरीक्षण करते आयुक्त : Prabhat Khabar
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने चतरा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया और पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के निर्देश दिए.
चतरा. उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त-सह-मतदाता सूची प्रेक्षक विजय कुमार गुप्ता बुधवार को चतरा परिसदन भवन पहुंचे. अपर समाहर्ता अरविंद कुमार ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद परिसदन सभागार में आयुक्त ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा सांसद और विधायक प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.
आपके शहर में
इसमें एसआइआर से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी. उन्होंने राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए-02 से मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में आवश्यक सहयोग करने की अपील की. इसके बाद आयुक्त ने चतरा और सिमरिया विस क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों और प्रखंड कार्यालयों का निरीक्षण कर एसआइआर 2026 के तहत चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया.
आयुक्त ने मतदान केंद्रों और दावा-आपत्ति शिविर का किया निरीक्षण
कान्हाचट्टी प्रखंड की बकचुमा पंचायत स्थित मतदान केंद्र संख्या 496 बकचुमा पूर्वी, 497 कोशमाडीह और 498 बकचुमा पश्चिमी का निरीक्षण किया. उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली और संबंधित कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की. आयुक्त ने कान्हाचट्टी और सिमरिया प्रखंड कार्यालय पहुंचकर सभागार में आयोजित दावा-आपत्ति शिविर का भी निरीक्षण किया. उन्होंने पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर एसआइआर से संबंधित कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.
मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत इन लोगों की रही मौजूदगी
उन्होंने कहा कि एसआइआर कार्य में लगे बीएलओ और अन्य कर्मी अपने दायित्वों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन करें तथा मतदाताओं को आवश्यक जानकारी और सहयोग उपलब्ध करायें. साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र नागरिकों की पहचान कर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रवींद्र कुमार समेत संबंधित पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: 260 से ज्यादा पहियों वाली गाड़ी से रामगढ़ घाटी में लगा जाम, विशाल मशीन देखने उमड़ी भीड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए