सिमरिया के देल्हो घाटी में फ्लाई ऐश लदे दो ट्रक पलटे, बाल-बाल बचे चालक

Updated:
विज्ञापन

पलटा हुआ फ्लाई ऐश टेलर की फोटो | Prabhat Khabar Network

चतरा के देल्हो घाटी में एनटीपीसी के फ्लाई ऐश लदे दो ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गए. ग्रामीणों ने फ्लाई ऐश ढुलाई को लेकर प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश जताया है

विज्ञापन

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

सिमरिया (चतरा). बुधवार को देल्हो घाटी में एक गंभीर हादसा हुआ. चतरा मुख्य सड़क पर फ्लाई ऐश से लदे दो ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गये. गनीमत रही कि दोनों ट्रकों के चालक इस भयानक हादसे में बाल-बाल बच गये, जान का खतरा टल गया. एक ट्रक सड़क के किनारे खाई में जा गिरा और जंगल में घुस गया, जबकि दूसरा ट्रक सड़क पर ही लगभग 20 मीटर घिसटता हुआ पलट गया.

फ्लाई ऐश ढुलाई से ग्रामीणों में फिर आक्रोश

दोनों ट्रक एनटीपीसी टंडवा से फ्लाई ऐश लेकर चतरा की ओर जा रहे थे. इस दुर्घटना ने एक बार फिर ग्रामीणों के गुस्से को हवा दे दी है, जो एनटीपीसी की फ्लाई ऐश ढुलाई के तरीके से नाराज हैं. ग्रामीणों ने बताया कि झामुमो नेता मनोज चंद्रा के नेतृत्व में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने नौ अगस्त से 11 दिनों तक हाईवा छोड़ो चतरा आंदोलन किया था. यह आंदोलन ट्रकों द्वारा सड़क सुरक्षा को खतरे में डालने और स्थानीय निवासियों को होने वाली परेशानी के विरोध में था.

लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं

इस दौरान सीओ गौरव कुमार राय के साथ वार्ता हुई थी और लिखित समझौता भी हुआ था. इसके बावजूद ट्रिप ट्रकों से फ्लाई ऐश की ढुलाई लगातार जारी है, जिससे लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं.

ये भी पढ़ें: मगध कोल परियोजना में देर रात गोलीबारी, एक व्यक्ति को 2-3 गोली लगने की सूचना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola