ग्रिजली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने मनाया इमोजी डे

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल बच्चे. | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में शामिल बच्चे. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा के ग्रिजली पब्लिक स्कूल में इमोजी डे का आयोजन हुआ. नन्हे बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों के जरिए भावनाओं को व्यक्त करना सीखा. देखें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

कोडरमा. गुमो स्थित सतपुलिया के ग्रिजली पब्लिक स्कूल के जूनियर सेक्शन ग्रिजली किड्स में प्ले ग्रुप व नर्सरी के बच्चों के लिए इमोजी डे का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने पीले रंग के परिधान और आकर्षक इमोजी मास्क पहनकर भाग लिया. स्कूल परिसर को रंग-बिरंगे इमोजी कटआउट और पीले गुब्बारों से सजाया गया था. आयोजन का उद्देश्य बच्चों को विभिन्न भावनाओं और अभिव्यक्तियों से परिचित कराना था. इस दौरान प्ले ग्रुप के बच्चों ने ट्रेजर बॉक्स एक्टिविटी और नर्सरी के बच्चों ने फेस पजल व हैंडी फेस एक्टिविटी में अपनी प्रतिभा दिखायी.

समापन पर प्राचार्या निरजा ने कहा कि डिजिटल युग में इमोजी भावनाएं व्यक्त करने का माध्यम है, लेकिन बच्चों को वास्तविक जीवन में भी अपनी भावनाओं को पहचानना और व्यक्त करना सीखना चाहिए. कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्राचार्या वंदना नारायण, संयोजिका पूजा झा के अलावा शिक्षिका ब्यूटी, रिधिमा, दीप्ति, शैलजा, सीमा, साक्षी सिन्हा, फातिमा और प्रिया, कला शिक्षक मुकेश, प्रशासनिक सदस्य रोविंस, मनीमाला, विकास सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola