ePaper

भारतीय ज्ञान परंपरा विश्व शिक्षा प्रणाली की धरोहर : कुलपति

Updated at : 01 Mar 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय ज्ञान परंपरा विश्व शिक्षा प्रणाली की धरोहर : कुलपति

ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शनिवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में भारतीय ज्ञान परंपरा के संवर्धन में शिक्षा की भूमिका पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कोडरमा. ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शनिवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में भारतीय ज्ञान परंपरा के संवर्धन में शिक्षा की भूमिका पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. उद्घाटन विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलपति डॉ पवन कुमार पोद्दार, मुख्य वक्ता डॉ आनंद वर्धन प्राध्यापक डॉ बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली, अखिलेश शर्मा वित्तीय सलाहकार विनोबा भावे विश्वविद्यालय, महाविद्यालय अध्यक्ष मनीष कुमार कपसिमे, सचिव अविनाश कुमार सेठ, उप निदेशिका डॉ संजीता कुमारी व प्राचार्या डॉ मृदुला भगत ने किया. महाविद्यालय की प्रशिक्षु दीप्ति व समूह ने स्वागत गीत तथा महाविद्यालय की उपनिदेशिका डॉ संजीता कुमारी ने स्वागत भाषण दिया. इस दौरान डॉ उपेंद्र कुमार, विभागाध्यक्ष शिक्षा विभाग आरएसपी झरिया धनबाद ने संगोष्ठी के कार्यों और प्रकरण से परिचित कराया. वहीं संगोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ आनंद वर्धन ने कहा कि भारत सभी विज्ञान की जननी है. मुख्य अतिथि कुलपति डॉ पवन कुमार पोद्दार ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा विश्व शिक्षा प्रणाली की मूल धरोहर है. हमें अपने धरोहर को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित होने की आवश्यकता है. महाविद्यालय के अध्यक्ष मनीष कुमार कपसिमे व सचिव अविनाश कुमार सेठ ने राष्ट्रीय संगोष्ठी के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय के सभी सदस्यों के प्रयास की सराहना की. इस अवसर पर शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ भूपेंद्र ठाकुर, डॉ दीपक कुमार सिंह, सहायक प्राध्यापक डॉ संजीव कुमार, मोहम्मद सिराज, सोनाली कुमारी, प्राचार्या सह कार्यक्रम के संयोजक डॉ मृदुला भगत, सचिव डॉ मनीष कुमार पासवान, महाविद्यालय के अध्यक्ष मनीष कुमार कपसिमे, विनोबा भावे विवि हजारीबाग के वित्तीय सलाहकार अखिलेश शर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola