वार्षिक सम्मेलन में मजदूर एकता का संकल्प
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 08 May 2026 8:15 PM
समिति का गठन, अध्यक्ष बने सुनील गुप्ता
: समिति का गठन, अध्यक्ष बने सुनील गुप्ता कोडरमा. बिहार-झारखंड स्टेट सेल्स रिप्रेजेंटेटिव झुमरी तिलैया इकाई की ओर से वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, संगठन की मजबूती और आने वाले समय में संघर्ष को तेज करने पर विस्तार से चर्चा हुई. सम्मेलन की अध्यक्षता सुनील कुमार गुप्ता ने की. संचालन सचिव दिलीप सिन्हा ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत में सचिव दिलीप सिन्हा ने की. कोषाध्यक्ष बबलू कुमार मोदी ने संगठन का आय-व्यय एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. इस दौरान नयी समिति का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, सचिव दिलीप सिन्हा, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार मोदी बनाये गये. आठ सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया. अध्यक्ष चुने जाने पर सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि यूनियन हमेशा मजदूरों की आवाज बनकर खड़ी रही है और आगे भी श्रमिक हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा. बीएसएसआर यूनियन के राज्य अध्यक्ष केडी प्रताप ने कहा कि केंद्र सरकार श्रम संहिता के माध्यम से मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है. राज्य उपाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ने मजदूरों के पक्ष में बने 29 श्रम कानूनों की जानकारी दी. सम्मेलन में रवि श्रीवास्तव, सिकंदर कुमार, समीर कुमार, राजन सिंह, पंकज कुमार मोदी, अमित आनंद, श्रीकांत मोदी, सतीश कुमार, पंकज पांडेय, राजन कुमार, सन्नी मोदी, मुन्ना मोदी, गुलाब हसन, अभिजीत कुमार, नितेश रंजन, विनय कुमार, लवलेश कुमार, मुकेश कुमार, अवधेश सिन्हा, ज्ञानदीप, सुमन आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










