मॉडर्न स्कूल के शिविर में 300 लोगों ने किया रक्तदान
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 08 May 2026 8:18 PM
वर्ग एक से चार तक के बच्चों के बीच ग्रीटिंग कार्ड एक्टिविटी करायी गयी.
कोडरमा. मदर्स डे पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. सोनित फाउंडेशन रांची तथा सह सहयोगी आरोग्यम हॉस्पिटल हजारीबाग के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया. विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि मां वो है, जो बिना शर्त जीवन देती है. मदर्स डे पर रक्तदान कर हम उसी ममता को आगे बढ़ा रहे हैं. हमारी एक यूनिट खून किसी मां की गोद सूनी होने से बचा सकता है. वहीं वर्ग एक से चार तक के बच्चों के बीच ग्रीटिंग कार्ड एक्टिविटी करायी गयी. कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के बीच इंग्लिश स्पीच कंपटीशन कराया गया, जिसमें हंसिका न्यूटन सदन से प्रथम, स्वास्ति द्वितीय और सादिया तृतीय स्थान पर रही. कक्षा नौ से 12 के छात्र-छात्राओं के बीच पोएट्री राइटिंग कंपटीशन कराया गया. ब्लड बैंक प्रभारी डॉ एसके सिंह ने बताया कि संग्रहित रक्त का 60 प्रतिशत हिस्सा थैलेसीमिया और एनीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए आरक्षित रहेगा. प्राचार्य गुरुचरण वर्मा ने कहा कि मदर्स डे पर केक काटना आसान है, पर किसी की मां को उसका बच्चा लौटाना असली उत्सव है. यह रक्तदान उन सभी माताओं को समर्पित है, जो अस्पतालों में अपने बच्चों के लिए हर दिन संघर्ष करती हैं. ओम प्रकाश सिंह ने विद्यालय की इस पहल की सराहना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










