विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन
विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

नवलशाही थाना क्षेत्र के मसमोहना में 26 वर्षीय विवाहिता मनीषा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

डोमचांच. नवलशाही थाना क्षेत्र के मसमोहना में 26 वर्षीय विवाहिता मनीषा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतका की शादी वर्ष 2023 में अबोध सिंह से हुई थी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के बाद ससुराल पक्ष ने मायके वालों को फोन कर बताया कि मनीषा की तबीयत खराब है, लेकिन जब मायके वाले पहुंचे तो कहा गया कि उसने फांसी लगा ली है. मायके वालों ने इस पर हत्या का आरोप लगाया है.

मृतका के पिता चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि शादी के बाद शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन पिछले एक वर्ष से पति और ससुराल पक्ष के साथ विवाद चल रहा था. 16 और 17 मार्च को मनीषा ने कई बार फोन कर विवाद की जानकारी दी थी. पिता का आरोप है कि जिस कमरे में फांसी लगाने की बात कही जा रही थी वहां न तो रस्सी मिली और न ही गले पर निशान. वहीं बरामदे में टूटी चूड़ियां मिलने से मारपीट की आशंका और गहरी हो गयी. उनका कहना है कि ससुराल वालों ने मारपीट कर गला घोंटकर हत्या की है.

घटना के बाद मृतका का पति अबोध सिंह फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतका के पिता ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola