ePaper

लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव धूमधाम से मना

Updated at : 20 Mar 2025 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव धूमधाम से मना

नजारा शालिनी कमल सेठ के निवास स्थान छाबड़ा गली सामंतो पेट्रोल पंप के समीप खाटू से लाये गये लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. नजारा शालिनी कमल सेठ के निवास स्थान छाबड़ा गली सामंतो पेट्रोल पंप के समीप खाटू से लाये गये लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर झुमरीतिलैया के अन्य भक्तों ने भी अपने लड्डू गोपाल को घर से लाकर पूजा-अर्चना की. पूजा की शुरुआत सामंतो काली मंदिर से हुई. यहां 31 महिलाएं अपने-अपने लड्डू गोपाल को लेकर एकत्रित हुईं. इसके बाद गाजा-बाजा के साथ शोभायात्रा निकाली गयी, जो शालिनी कमल सेठ के घर तक पहुंची. यहां सभी लड्डू गोपालों को एक साथ विराजित किया गया और विशेष पूजा-अर्चना की गयी. 31 महिलाओं ने जो लड्डू गोपाल अपने साथ लाये थे, उन्हें इत्र की शीशी, मोती से बनी टोपी, फल और अन्य पूजन सामग्री भेंट स्वरूप दी गयी. कार्यक्रम में नृत्य और भजन संध्या का विशेष आयोजन किया गया. उषा शर्मा, ज्योति शेखावत, कृतिका मोदी, खुशबू केडिया, सारिका गुप्ता ने नृत्य और भजन प्रस्तुत कर भक्तों को खूब झूमाया. कार्यक्रम के दौरान बाबा का खजाना निकाला गया, जिसे आठ महिलाओं के बीच बांटा गया. इस अवसर रेखा मोदी, नीलम चौधरी, मिनी सिंह, रूपा देवी, पूनम साहल, ममता बंसल, शीतल भोजनवाला, बंदना तर्वे, अमरलता देवी, रश्मि पिलानिया, रितिका कालरा, शालिनी सोमानी, सारिका केडिया, चांदनी देवी, मिनी कालरा, अंजना गुप्ता, गुड़िया कुमारी, कंबाजली कुमारी, सोनिया छाबड़ा आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola