Jharkhand News: कोडरमा स्टेशन से 3 किलो अफीम के साथ चतरा का युवक गिरफ्तार, आरपीएफ व जीआरपी ने की कार्रवाई

Jharkhand News: शराब के बाद अब ट्रेन के जरिए अफीम और गांजा जैसे नशीले पदार्थों की तस्करी होने लगी है. कोडरमा स्टेशन से 3 किलो अफीम के साथ चतरा का युवक पकड़ाया है.
टेबल ऑफ कंटेंट्स
Jharkhand News|झुमरीतिलैया (कोडरमा), विकास कुमार : कोलकाता-नई दिल्ली ग्रैंड कॉर्ड लाइन पर स्थित कोडरमा जंक्शन के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है़ पड़ोसी राज्य बिहार में शराब की तस्करी के साथ-साथ अब रेल नेटवर्क से गांजा, अफीम सहित अन्य मादक पदार्थों की तस्करी भी शुरू हो गई है.
Jharkhand के रास्ते शराब के बाद अब गांजा व अफीम की तस्करी
गांजा, अफीम जैसे मादक पदार्थों की तस्करी कर उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा तक भेजा जाता है. आरपीएफ व जीआरपी कोडरमा ने एक ऐसे ही मामले में कार्रवाई करते हुए 3 किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान दशरथ कुमार राणा (20) पिता विनोद राणा निवासी बाखरडीह थाना जोरी जिला चतरा के रूप में हुई है़
धनबाद मुख्यालय से मिली सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि धनबाद मुख्यालय से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई़ उन्होंने बताया कि सूचना पर जीआरपी प्रभारी उपेंद्र पासवान, आरपीएफ के उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार, आरक्षी रामबाबू यादव के साथ कोडरमा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर संयुक्त जांच अभियान चलाया गया़
काले रंग के पिट्ठू बैग के साथ संदेह के आधार पर हुई गिरफ्तारी
इस दौरान नए फूट ओवरब्रिज के नीचे काले रंग के पिट्ठू बैग के साथ एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर शाम 7:30 बजे पकड़ा गया़ पूछताछ करने पर आरोपी ने बैग में अफीम होने की बात कही़ अंचल अधिकारी कोडरमा गिजेंद्र टुटी की मौजूदगी में बैग की तलाशी ली गई और बैग से प्लास्टिक में छिपाकर रखे अफीम को बरामद किया गया.
पिट्ठू बैग में मिले 2.922 किलोग्राम अफीम
इलेक्ट्रॉनिक मशीन से अफीम का वजन किया गया, तो यह 2.922 किलोग्राम निकला. बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये बताई जा रही है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रात में किसी ट्रेन की जेनरल बोगी में बैठकर टुंडला तक जाता. वहीं इसको बेचना था. इस संबंध में जीआरपी थाना में कांड संख्या 32/24 दर्ज कर लिया गया है.
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई
इंस्पेक्टर ने बताया कि इस प्रकार के अपराध की रोकथाम के लिए जीआरपी और आरपीएफ की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है. आरपीएफ और जीआरपी आपसी सहयोग से लगातार अभियान चला रहे हैं.
इसे भी पढ़ें
नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई, चतरा से आठ किलो अफीम के साथ नाबालिग पकड़ाया
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




