जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर

Updated at : 15 Mar 2026 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर

निष्पादन के लिए एक भी आवेदन नहीं आया

विज्ञापन

निष्पादन के लिए एक भी आवेदन नहीं आया कोडरमा . जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा रामाशंकर मिश्रा के मार्गदर्शन में रविवार को मंडल कारा कोडरमा में लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से एलइडीसीएस के अधिवक्ता मौजूद थे. अधिवक्ताओं ने बंदियाें से कहा कि आप सभी अपने आचरण और व्यवहार में सुधार करें, यहां से निकलने के उपरांत सामान्य नागरिक जीवन जीने का प्रयास करें. बंदियों की ओर से निष्पादन के निमित एक भी आवेदन नहीं आया. बंदियों को उनके केस से संबंधित जानकारी अधिवक्ताओं द्वारा दी गयी. जिस बंदी के केस पैरवी के लिए कोई भी अधिवक्ता नहीं थे, वैसे बंदियों को आवेदन भेजने को कहा गया. वैसे बंदी जिन्हें न्यायालय द्वारा सजा सुनायी गयी है और वह अपील उच्च न्यायालय में दाखिल करने में असमर्थ हैं, या नहीं कर सके हैं, उसकी पहचान की गयी. मौके पर एलएडीसी नवल किशोर, राजेंद्र मंडल, अरुण कुमार ओझा, अश्विनी शरण, ललन चौधरी, पीएलवी पांडेय शेखर कुमार आदि मौजूद थे. मौके पर स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जहां डॉक्टर अभिषेक के नेतृत्व में बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गयी.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola