ePaper

रामनवमी जुलूस में अश्लील गाना बजाया, तो होगी कार्रवाई

Updated at : 28 Mar 2025 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
रामनवमी जुलूस में अश्लील गाना बजाया, तो होगी कार्रवाई

ईद, रामनवमी और सरहुल को लेकर शुक्रवार को कोडरमा थाना में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता सीओ हलधर प्रसाद सेठी ने की.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. ईद, रामनवमी और सरहुल को लेकर शुक्रवार को कोडरमा थाना में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता सीओ हलधर प्रसाद सेठी ने की. मौके पर सीओ ने कहा कि त्योहार हमें प्रेम, शांति और सौहार्द्र का संदेश देता है. ऐसे में हम सबों को भाईचारे के साथ त्योहार मनाना चाहिए. त्योहार के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो. थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि त्योहार को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है. सभी चौक-चौराहों और प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों व दंडाधिकारियों को तैनात किया जायेगा. गड़बड़ी फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आयेगी. सभी अखाड़ा समिति अपने निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालें. जुलूस के दौरान आपत्तिजनक अश्लील गाना बजाने पर कड़ी कार्रवाई होगी. बैठक में जिप सदस्य महेंद्र यादव, लक्ष्मण यादव, साजिद हुसैन लल्लू, सुभाष राणा, अजय पांडेय, सिकंदर दास, मो अली , यमुना यादव, इंद्रदेव यादव, दिनेश सिंह, मो इलियास, चंद्रदेव यादव, गुड्डू गुप्ता, राजकुमार राम, लक्ष्मण मंडल, अक्षय रंजन आदि मौजूद थे.

रामनवमी अखाड़ा को निर्धारित रूट से जुलूस निकालें : सीओ

मरकच्चो. मरकच्चो थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक हुई. मौके पर ईद व रामनवमी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने शराब पर रोकथाम और पुलिस गश्ती बढ़ाने की बात कही. मौके पर सीओ परमेश्वर कुशवाहा ने रामनवमी अखाड़ा को निर्धारित रूट से जुलूस निकालने की बात की. वहीं थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी ने कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले के विरुद्ध कानून कार्रवाई होगी. थाना क्षेत्र में जितने भी संवेदनशील स्थान है, वहां पुलिस की गश्ती तेज रहेगी. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इस अवसर पर प्रमुख विजय सिंह, सावित्री देवी, मो खलील, राजकुमार यादव, मुखिया रंजीत सिंह, मंटू तिवारी, सुरेंदर सिंह, सुनील यादव, विजय यादव, श्याम बिहारी यादव लालू, सरफुद्दीन अंसारी, तौकीर अहमद, अनेशर सिंह, मो शमीम, प्रयाग यादव, मो अफजल, दिवाकर तिवारी, दीपक रजक, देवी यादव, लक्ष्मण राणा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola