राम नाम की महिमा अपार: पंडित रामकरण सहल

Updated:
विज्ञापन
राम नाम की महिमा अपार: पंडित रामकरण सहल

सात दिवसीय राम कथा का चौथा दिन

विज्ञापन

सात दिवसीय राम कथा का चौथा दिन झुमरीतिलैया. जय सियाराम सत्संग समिति के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय राम कथा के चौथे दिन की शुरुआत सुबह की पूजा-अर्चना से हुई. पंडित अरविंद पांडेय एवं विकास पांडेय विधि-विधान से पूजा-अर्चना करायी. मौके पर यजमान के रूप में अनूप जोशी, नीलम जोशी, अल्पना मोदी, देवेंद्र प्रसाद, संगीता देवी उपस्थित थे. वहीं कथा व्यास आचार्य पंडित रामकरण सहल ने श्रद्धालुओं को राम कथा का अमृतपान कराया. उन्होंने राम और सीता के विवाह प्रसंग का वर्णन किया. आचार्य ने कहा कि राम और सीता का विवाह प्रेम, समर्पण और धर्म के आदर्शों का प्रतीक है. गुरु की महिमा बताते हुए उन्होंने संत कबीर और शंकराचार्य से जुड़े प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि राम नाम की महिमा अपार है. कथा के दौरान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता, मांडवी और विश्वामित्र की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही. कथा के बाद आयोजन समिति द्वारा सुहागिन महिलाओं के बीच शृंगार सामग्री का वितरण किया गया. कार्यक्रम में आशा वर्णवाल, शालू चौधरी, सुजाता जोशी, बेबी मोदी और, बंशीका जोशी, सुमन जोशी सहित अन्य महिलाओं ने सहयोग किया. मौके पर व्यास पीठ पर सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, साड़ियां सहित कई वस्तुओं का चढ़ावा अर्पित किया गया. व्यास पीठ पर माल्यार्पण अरुण मोदी और अनूप जोशी ने संयुक्त रूप से किया, जबकि आचार्य पंडित रामकरण सहल का माल्यार्पण अंकित मोदी ने किया.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola