स्टेशन रोड से अतिक्रमण हटाया गया

Published by : PRAVEEN Updated At : 27 Mar 2025 8:57 PM

विज्ञापन

नगर पर्षद की टीम ने गुरुवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया़ इस दौरान स्टेशन रोड में किये गये अतिक्रमण को हटाया गया़

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. नगर पर्षद की टीम ने गुरुवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया़ इस दौरान स्टेशन रोड में किये गये अतिक्रमण को हटाया गया़ साथ ही स्थायी और अस्थायी दुकानदारों को अपनी दुकानें निर्धारित स्थल तक ही सीमित रखने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने सड़क पर दुकान लगाने वालों का सामान जब्त करने व जुर्माना लगाने की चेतावनी दी. इधर, डीसी मेघा भारद्वाज के निर्देश पर नगर पर्षद द्वारा झंडा चौक, स्टेशन रोड सहित अन्य स्थानों के दुकानदारों और संस्थानों के बीच नीले और हरे रंग के डस्टबिन का वितरण किया गया़ दुकानदारों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के निर्देश दिया गया. साथ ही नगर पर्षद के डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सेवा का उपयोग करने का आग्रह किया गया, ताकि सड़कों पर कचरा न फैले. प्रशासक अंकित गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता हमारे शहर की प्राथमिकता है़ दुकानदारों और नागरिकों की भागीदारी से ही हम एक स्वच्छ और सुंदर कोडरमा बना सकते हैं. नगर पर्षद यह सुनिश्चित करेगी कि सभी लोग स्वच्छता नियमों का पालन करें. अतिक्रमण करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा़ ईद, सरहुल व रामनवमी पर्व को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के लिए कड़े निर्देश दिये हैं. स्टेशन रोड में जगह-जगह यदि कोई वाहन पार्क किया जाता है तो उस पर आर्थिक दंड लगाया जायेगा़ मौके पर नगर प्रबंधक लेमांशु कुमार, राजू राम, बालराम कुमार, दुलारचंद्र, मुकेश, रौशन कुमार व अन्य मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola