कुआं में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

घर के पीछे बने शौचालय जा रही थीं महिला
: घर के पीछे बने शौचालय जा रही थींमरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत रायडीह में एक वृद्ध महिला की मौत कुआं में गिरने से हो गयी. मृतका की पहचान रायडीह निवासी दुखन दास की 80 वर्षीया पत्नी घोलवा देवी के रूप में हुई है. घटना सोमवार शाम की बतायी जा रही है. मृतका के छोटे पुत्र महेश दास के अनुसार, मां घोलवा देवी को दिखायी कम देता था और चलने-फिरने से लाचार थी. खाना खाने से पहले बैसाखी के सहारे घर के पीछे शौचालय जा रही थी. संभवत: दिखायी नहीं देने की वजह से वह कुआं में गिर गयी होगी. काफी देर तक वापस नहीं आने पर उनकी खोजबीन शुरू की गयी, तब उनका शव कुआं में दिखा. ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुआं से निकाला गया. नवलशाही पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
अज्ञात महिला को तिलैया डैम ओपी पुलिस को सौंपा
जयनगर. तिलैया डैम ओपी अंतर्गत बिरसोडीह पंचायत के चरकी पहरी गांव में सोमवार की रात एक अज्ञात महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. महिला के बारे में पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है. बताया गया कि देर रात लगभग करीब दो बजे अज्ञात महिला को भाजपा नेता सुखदेव यादव की छत पर संदिग्ध अवस्था में देखा गया. श्री यादव ने बताया कि पूछताछ करने पर महिला ने कुछ नहीं बताया, तब उसे तिलैया डैम ओपी पुलिस के हवाले कर दिया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




