मसनोडीह में 47 वर्षों से हो रही है बासंती दुर्गा पूजा
Published by : VIKASH NATH Updated At : 18 Mar 2026 6:45 PM
प्रखंड व आसपास के क्षेत्रों में बासंती नवरात्र का शुभारंभ 19 मार्च से हो रहा है.
18कोडपी7 मसनोडीह दुर्गा मंडप. प्रतिनिधि डोमचांच. प्रखंड व आसपास के क्षेत्रों में बासंती नवरात्र का शुभारंभ 19 मार्च से हो रहा है. इस अवसर पर लोग अपने घरों में कलश स्थापना कर पूजा की शुरुआत करेंगे. नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन के ढाब रोड महथाडीह स्थित मां शेरावाली मंदिर, महावीर पिंडा, शहीद चौक स्थित हनुमान मंदिर सहित बगड़ो, बगरीडीह, तेतरियाडीह, ढोढाकोला, सपही, ढाब, मसमोहना, मधुवन आदि गांवों में नवरात्र की धूम रहेगी. मसनोडीह में वासंती दुर्गा पूजा का इतिहास 47 वर्षों पुराना है. वर्ष 1979 से यहां पूजा का आयोजन निरंतर होता आ रहा है. स्थानीय निवासी पृथ्वीनाथ पांडेय ने बताया कि उनके पिता स्व. बुट्ट पांडेय ने बीमारी के समय मां भगवती से मनोकामना की थी कि यदि वे स्वस्थ हो जायेंगे तो वासंती दुर्गा पूजा करेंगे. उनके निधन के बाद पृथ्वीनाथ पांडेय को स्वप्न आया और गांव वालों की सहमति से पूजा की शुरुआत हुई. इस आयोजन को सफल बनाने में स्व. लाटो पांडेय, स्व. जागेश्वर पासवान, स्व. एतवारी साव, स्व. जगदीश मोदी, स्व. मुन्नू सिंह, स्व. नागेश्वर सिंह, स्व. देवनंदन सिंह सहित कई लोगों का योगदान रहा. पूर्व मुखिया रामदेव पासवान, विजय पांडेय, प्रमोद सिंह, लखन ठाकुर, रामेश्वर पासवान, सुनील यादव, बैजनाथ साव, नारायण साव, बहादुर मेहता, वीरु पंडित, संदीप पंडित, विक्रमादित्य सिंह, गौतम साव, चेतन पंडित, बसंत पांडेय, संतोष साव, आशीष मेहता आदि ने भी पूजा को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










