उपायुक्त ने नगर पंचायत की विकास योजनाओं की समीक्षा की
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 05 Jun 2026 10:34 PM
विकास योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश
विकास योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश कोडरमा बाजार. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में नगर पंचायत कोडरमा की समीक्षा बैठक बुलायी गयी. बैठक में नगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), मुख्यमंत्री श्रमिक योजना, पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, 15वें वित्त आयोग, टाउन हॉल निर्माण तथा शहरी जलापूर्ति योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गयी. उपायुक्त ने पार्क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने, सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने तथा शहरी क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बरसात से पूर्व सभी नालियों की सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया. इसके अलावा टाउन हॉल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश भी दिया. बैठक में नगर प्रशासक शंभु प्रसाद कुशवाहा, सिटी मैनेजर राजेश प्रसाद, संजीत कुमार साहू, रश्मि कुमार सिन्हा, विकास कुमार, गोपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










