रामनवमी को लेकर डीसी-एसपी ने दिया दिशा-निर्देश
Updated at : 25 Mar 2026 9:44 PM (IST)
विज्ञापन

डीसी ने कहा सभी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करें.
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर निगरानी रखने का निर्देश
कोडरमा. रामनवमी पर जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से डीसी ऋतुराज व एसपी अनुदीप सिंह ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की. इसमें रामनवमी पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. डीसी ने कहा सभी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करें. किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें. डीसी ने सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखने का निर्देश दिया. बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वे जुलूस से पूर्व मार्ग का निरीक्षण कर संवेदनशील स्थलों को चिह्नित करें. जुलूस सहित विभिन्न स्थानों पर वीडियोग्राफी सुनिश्चित करायें. एसपी ने सभी थानों को पुलिस बल को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर आदि के साथ तैयार रखने का निर्देश दिया. साथ ही पुलिस जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके.हिरोडीह में 1963 में शुरू हुई थी बासंती दुर्गा पूजा
जयनगर. हिरोडीह स्टेशन बाजार में वर्ष 1963 में एक झोपड़ी में बासंती दुर्गा पूजा की शुरुआत हिरोडीह के तत्कालीन स्टेशन मास्टर एसएन झा ने की थी. उनके स्थानांतरण के बाद बासंती दुर्गा की परंपरा को पूर्व मुखिया मुंशी मोदी, समाजसेवी महावीर राम, बासुदेव यादव, विजय नंदन यादव, भागवत मोदी, निरपत यादव, जगदीश मोदी, मंगर महतो, बंशी महतो, सुखलाल मोदी, आंनदी सिंह, तुलसी यादव, श्याम सुंदर यादव ने आगे बढ़ाया. आज उनके वंशज उस परंपरा को निभा रहे हैं. स्थानीय कमेटी का गठन कर पूजा अर्चना की जा रही है. उल्लेखनीय है कि यहां दोनों दुर्गा पूजा की परंपरा वर्षों पुरानी है और तीन दिनों का मेला लगता है. जिसमें हिरोडीह, तेतरियाडीह, रेभनाडीह, कोसमाडीह, कंद्रपडीह, घंघरी, बीरेंद्र नगर, डहुआटोल, कुशाहन, सुगाशाख, महेश मराय, गम्हरबाद, महुआटांड, गोदखर, कटहाडीह के अलावा कोडरमा प्रखंड के सोंदेडीह, चिगलाबर आदि गांव के लोग पूजा व मेला में शामिल होते हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




