Jharkhand Crime: कोडरमा में दो लोगों की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

कोडरमा के एक होटल में अपराधियों ने दो लोगों को गोली मारकर फरार हो गये. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन

कोडरमा : कोडरमा में शनिवार रात अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया. थाना क्षेत्र के बागीटांड़ स्थित होटल ”शांति मोटल” में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद वे बिहार की फरार हो गये. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. इसके बाद लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गयी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

पैसा के भुगतान करने के दौरान हुआ विवाद

बताया जाता है कि 4-5 लोग कार में बिहार से कोडरमा आये थे. बागीटांड़ के होटल ”शांति मोटेल” में वे पहले खाना और शराब पीने के बाद पैसा का भुगतान करने गये. इस दौरान होटल संचालक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. थोड़ी देर बाद वे वहां से चले गये. बाद में करीब साढ़े आठ बजे रात्रि फिर उसी कार में आये और फायरिंग शुरु कर दी. इस घटना में होटल के मैनेजर नसीम की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

घटना के बाद लोगों की उमड़ी भीड़

वहीं, मो राजन गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुजीत कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद बागीटांड़ में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छानबीन तेज हो गयी. समाचार लिखे जाने तक आक्रोशित लोग सड़क जाम की तैयारी कर रहे थे.

अपराधी जंगल की ओर फरार

इधर, पुलिस के बढ़ते दबाव की वजह से अपराधी कार को कोडरमा घाटी में छोड़ कर जंगल की ओर फरार हो गए. अपराधियों की खोज में एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, थाना प्रभारी सुजीत कुमार पुलिस बल के साथ लगातार जंगल में सर्च अभियान चला रहे हैं. पुलिस ने उक्त कार को अपने कब्जे ले लिया है.

Also Read: मोदी 3.0 सरकार में कैबिनेट मंत्री बनी अन्नपूर्णा देवी से बढ़ी कोडरमा के लोगों की उम्मीदें

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola