ePaper

तीन किलो अफीम के साथ चतरा का युवक गिरफ्तार

Updated at : 06 Jun 2024 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
तीन किलो अफीम के साथ चतरा का युवक गिरफ्तार

मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. कोलकाता नयी दिल्ली ग्रैंड कोड लाइन पर स्थित कोडरमा जंक्शन के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है़ पड़ोसी राज्य बिहार में शराब की तस्करी के साथ अब रेल नेटवर्क से तस्कर गांजा, अफीम सहित अन्य मादक पदार्थ ले जा रहे हैं. गांजा, अफीम जैसे मादक पदार्थों की तस्करी कर उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा तक ले जा रहे हैं. आरपीएफ व जीआरपी कोडरमा ने एक ऐसे ही मामले में कार्रवाई करते हुए तीन किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया़ गिरफ्तार आरोपी की पहचान 20 वर्षीय दशरथ कुमार राणा (पिता विनोद राणा, निवासी बाखरडीह, थाना जोरी, चतरा) के रूप में हुई है़ आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि धनबाद मुख्यालय से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी. उन्होंने बताया कि सूचना पर जीआरपी प्रभारी उपेंद्र पासवान, आरपीएफ के उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार, आरक्षी रामबाबू यादव के साथ कोडरमा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार संयुक्त जांच अभियान चलाया गया़ इस दौरान नये फूट ओवरब्रिज के नीचे पिट्ठ बैग के साथ एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर शाम 7:30 बजे पकड़ा गया़ पूछताछ करने पर आरोपी ने बैग में अफीम होने की बात कही़ अंचल अधिकारी कोडरमा गिजेंद्र टूटी की मौजूदगी में बैग की तलाशी ली गयी, तो बैग से प्लास्टिक में छिपा कर रखा 2.922 किलो अफीम बरामद हुआ़ बाजार में इसकी अनुमानित कीमत चार लाख रुपये है़ पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अफीम को रात्रि को किसी ट्रेन के सामान्य कोच से सफर कर टुंडला शहर में बेचने ले जाने वाले थे. मामले को लेकर जीआरपी थाना में मामला दर्ज किया गया है़ इंस्पेक्टर ने बताया कि इस प्रकार के अपराध की रोकथाम को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है़ आरपीएफ जीआरपी के सहयोग से लगातार अभियान चलाया जायेगा़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola