आपसी भाईचारा रख सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनायें त्योहार

आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को लेकर बुधवार को बिरसा सांस्कृतिक भवन में डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई.
18कोडपी54 जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में डीसी ऋतुराज, एसपी अनुदीप सिंह व अन्य. ——————————- ईद, सरहुल व रामनवमी के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक ———————— प्रतिनिधि कोडरमा. आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को लेकर बुधवार को बिरसा सांस्कृतिक भवन में डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक का उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की तैयारी करना था. इसमें आम नागरिकों के लिए आवश्यक सुविधाओं से संबंधित सुझावों पर चर्चा हुई और प्रशासन ने इन पर कार्रवाई का आश्वासन दिया. डीसी ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाये रखने, धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि कोडरमा जिले की पहचान ही विभिन्न धर्मों के लोगों द्वारा मिलजुलकर त्योहार मनाने की परंपरा है. सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और भड़काऊ पोस्ट से बचने पर विशेष जोर दिया गया. जुलूसों को व्यवस्थित रखने के लिए वॉलेंटियर्स की सहायता लेने की भी बात कही गयी. डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई एसपी अनुदीप सिंह ने स्पष्ट किया कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी. उन्होंने आयोजकों से संयमित व अनुशासित शोभायात्रा निकालने, पारंपरिक वाद्य यंत्रों का उपयोग करने तथा निर्धारित मार्ग और समय का पालन करने की अपील की. त्योहारों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जायेगी. बैठक में जिप अध्यक्ष रामधन यादव, एसडीओ ओमप्रकाश मंडल, डीएसओ प्रदीप शुक्ला, डीटीओ विजय कुमार सोनी, नगर परिषद झुमरीतिलैया के अध्यक्ष रमेश हर्षधर, नगर पंचायत कोडरमा के अध्यक्ष साजिद हुसैन लल्लू, नगर पंचायत डोमचांच के अध्यक्ष उमेश वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




