पुस्तकें ज्ञान की रोशनी संसार को प्रकाशित करती हैं : अजय

प्रखंड परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह पुस्तक मेला का शुक्रवार को समापन हुआ.
झुमरीतिलैया. प्रखंड परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह पुस्तक मेला का शुक्रवार को समापन हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अविनाश राम, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कंचन कुमारी, डाइट प्राचार्या सरिता कुमारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जगन्नाथ प्रसाद, पूर्व प्राचार्य नवल किशोर सिंह और एडीपीओ हरि उरांव आदि ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर मुख्य अतिथि अविनाश राम ने कहा कि यह प्रदर्शनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस और राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के उद्देश्य को साकार करने का प्रयास है. वहीं डाइट प्राचार्या सरिता कुमारी ने छात्रों में नवाचार और प्रयोगात्मक सोच को विकसित करने पर जोर दिया. जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार ने कहा कि पुस्तकें वह दीपक है, जो ज्ञान की रोशनी से पूरे संसार को प्रकाशित करती है. पुस्तकें केवल जानकारी का स्रोत नहीं होतीं है, बल्कि वे चरित्र निर्माण और नवाचार को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं. वहीं अश्विनी तिवारी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस और राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की महत्ता पर प्रकाश डाला. विज्ञान प्रदर्शनी में आरएमएमएम उच्च विद्यालय चंदवारा की टीम ने प्रथम, आरके उच्च विद्यालय जयनगर की टीम द्वितीय तथा सीडी उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया की टीम तीसरे स्थान मिला. वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मरकच्चो प्रखंड की टीम प्रथम, चंदवारा द्वितीय व कोडरमा की टीम तीसरे स्थान पर रही. प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिक्षक संजीत भारती, मनोज राणा, राजेश कुमार, एडीपीओ हरि उरांव, एपीएम अमर वर्मा, बीपीओ उपेंद्र कुमार, जूलिता मिंज, विजय बर्णवाल, राधा सिंह, पूर्व प्राचार्य नवल किशोर सिंह, विजय कुमार यादव, सुनील सिन्हा, ज्योति कुमारी, विनोद मिश्रा, दिनेश कुमार सिंह, सज्जन कुमार ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




