माताओं के सम्मान में विवेकानंद स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम

छात्र-छात्राओं ने मां से संबंधित कई नृत्य, संगीत एवं नाटक प्रस्तुत किया.
कोडरमा. चेचाई, चाराडीह स्थित विवेकानंद कान्वेंट स्कूल में मातृ दिवस पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. छात्र-छात्राओं ने मां से संबंधित कई नृत्य, संगीत एवं नाटक प्रस्तुत किया. प्राचार्य राधेश्याम पंडित ने कहा कि आज के इस आधुनिक युग में माताओं को बच्चों के साथ मित्रवत संबंध बनाये रखना चाहिए, ताकि बच्चों की हर पहलु को समझ सकें. संचालन शिक्षिका प्रिया कुमारी व शालू सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर निदेशक अनिल कुमार, सह निदेशिका खुशबु गुप्ता, शिक्षिका रानी शर्मा, रिंकी देवी, माधवी नंदा, मनीषा प्रजापति, शिक्षक राहत अली, चन्दन कुमार चौधरी, उत्तम कुमार, राजीव रंजन, रवींद्र कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










