बच्चों को संस्कार देने में मां की भूमिका अहम

Edited by DEEPESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

छात्रों ने मेरी मां सबसे प्यारी थीम पर सुंदर ग्रीटिंग कार्ड बनाये.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया . कौण्डिनिया पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस मनाया गया. नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में कविता, गीत और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. कक्षा प्रथम से पंचम तक के छात्रों ने मेरी मां सबसे प्यारी थीम पर सुंदर ग्रीटिंग कार्ड बनाये. मौके पर कई रोचक प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें मां-बच्चे की जोड़ी नृत्य, म्यूजिकल चेयर और मां को पहचानो आयोजित की गयीं. प्राचार्य संजय सिन्हा ने कहा कि मां भगवान का दूसरा रूप होती हैं. उनका त्याग और प्रेम अनमोल है. बच्चों को संस्कार देने में मां की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने सभी माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola