लोगों से ईद का चांद देखने की अपील

Updated:
विज्ञापन
लोगों से ईद का चांद देखने की अपील

मज़ान की 29वीं तारीख़ यानी 19 मार्च, दिन जुमेरात को ईद का चांद देखने का खास एहतमाम किया जाये. कई बार ऐसा हुआ है कि लोगों को चांद दिखाई देता है,

विज्ञापन

29 रमजान को चांद देखने का एहतिमाम जरूर करें, चांद दिखे तो तुरंत दें सूचना : काजी-ए-शहर ———————

प्रतिनिधि

कोडरमा. रमज़ान की 29वीं तारीख़ यानी 19 मार्च, दिन जुमेरात को ईद का चांद देखने का खास एहतमाम किया जाये. कई बार ऐसा हुआ है कि लोगों को चांद दिखाई देता है, लेकिन वे समय पर गवाही नहीं देते, जिससे ईद के ऐलान में देरी हो जाती है. इसलिए अगर किसी को चांद नज़र आये, तो तुरंत दारुल क़ज़ा असनाबाद मदरसा या इमारत-ए-शरिया कार्यालय में जाकर अपनी गवाही दर्ज करायें. इसके अलावा मोबाइल नंबर 8507825390 और 7004853056 पर फोन या व्हाट्सऐप के ज़रिए भी सूचना दी जा सकती है, ताकि समय पर ईद का ऐलान हो सके.

ईद का दिन सिर्फ़ खुशियां मनाने का नहीं, बल्कि दूसरों के साथ खुशियां बांटने का भी है. मुफ़्ती नसीम क़ासमी ने कहा कि ईद पर गरीबों, बेसहारा और मजबूर लोगों की मदद करना बहुत अहम है. हदीस में भी बताया गया है कि जो लोग मिस्कीनों की खुशियों का ख्याल रखते हैं, उन पर अल्लाह तआला क़यामत के दिन खास रहमत फरमाते हैं. ईद का असली पैग़ाम यही है कि हम अपनी खुशियों में दूसरों को भी शामिल करें. अगर हर परिवार ईद पर किसी ज़रूरतमंद की मदद का इरादा कर ले, तो समाज में खुशियों की रौनक और बढ़ जायेगी.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola