अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान हादसा, चार लोग झुलसे

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 31 May 2026 8:52 PM

विज्ञापन

गांधी स्कूल रोड स्थित किचन सेंटर में हुई घटना

विज्ञापन

: गांधी स्कूल रोड स्थित किचन सेंटर में हुई घटना : दुकान संचालक समेत चार लोग अस्पताल में भर्ती झुमरीतिलैया. तिलैया थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड स्थित वार्ड नंबर 24 में शनिवार की रात करीब आठ बजे एक किचन सेंटर में गैस रिसाव से हादसा हो गया. घटना में दुकान संचालक समेत चार लोग झुलस गये. सभी घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किचन सेंटर में गैस रिफिलिंग के दौरान अचानक गैस रिसाव हुआ. इसके बाद तेज आवाज सुनायी दी. स्थानीय लोगों का कहना है कि किचन सेंटर में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे गये थे, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी. हालांकि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया. घायलों में दुकान संचालक राहुल कुमार (25), पिता रामदीन सिंह, निवासी तिलैया, अजय राय निवासी छपरा (बिहार), विनोद कुमार निवासी गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) तथा श्याम शरण प्रजापति निवासी गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं. सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं किचन सेंटर संचालक ने अवैध गैस रिफिलिंग के आरोप से इनकार किया है. उसका कहना है कि गैस रिफिलिंग नहीं की जा रही थी, बल्कि खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव होने से घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति झुलस गया. दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने अवैध गैस रिफिलिंग किये जाने का आरोप लगाया है. घनी आबादी वाले इलाके में हुई इस घटना के बाद लोगों में भय और आक्रोश है.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola