मारवाडी युवा मंच ने की गौ सेवा

Updated:
विज्ञापन
मारवाडी युवा मंच ने की गौ सेवा

अगले माह और व्यापक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. मारवाड़ी युवा मंच तिलैया के तत्वावधान में गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के तहत सदस्यों के सहयोग से 41 किलो गुड़ और दो रोटी प्रति गाय की व्यवस्था कर गौ माता को खिलायी गयी. पुरुषोत्तम मास में आयोजित इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए मंच अध्यक्ष मोहित संघई ने सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि मंच भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य लगातार करता रहेगा और गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त करेगा. अध्यक्ष ने बताया कि अगले माह गौ सेवा का और व्यापक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इसमें शहर की गलियों में घूमने वाली बेसहारा गौ माताओं के लिए भी पर्याप्त भोजन सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी. मारवाड़ी युवा मंच के इस कार्य से प्रभावित होकर कोडरमा गौशाला समिति ने शाखा को सम्मानित किया. गौशाला समिति के सचिव अरुण मोदी ने मंच को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया और गौ सेवा के लिए शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola