पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर श्रद्धालुओं ने किया दीपदान
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 31 May 2026 8:54 PM
ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा का पर्व भक्ति के साथ मनाया गया
झुमरीतिलैया. ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा का पर्व रविवार को शहर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया. रामेश्वर मोदी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, दीपदान, सामूहिक मंत्र जाप और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु, सत्यनारायण और हनुमान जी की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की. गुरु कृपा शांति भवन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने सामूहिक दीपदान किया. इसके बाद हरे राम, हरे कृष्ण महामंत्र का सवा घंटे तक अखंड जाप किया गया. साथ ही हनुमान चालीसा का 108 बार सामूहिक पाठ संपन्न हुआ. कार्यक्रम का संचालन गोपेश्वर पंडित ने किया. इस अवसर पर सुनीली अठघरा, दीपा गुप्ता, प्रतिमा वर्णवाल, प्रेमलता देवी, उषा देवी, नीलम देवी, बबीता अठघरा, सविता भारद्वाज, रेनू तरवे, पूजा चौरसिया, पूनम देवी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे. पंडित विजयकांत उपाध्याय ने बताया कि ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा का सनातन धर्म में विशेष महत्व है. इस वर्ष पूर्णिमा पर अनुराधा नक्षत्र सहित कई शुभ योगों का संयोग बना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










