मदनगुंडी पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर

नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति का मानसिक संतुलन बिगाड़ देता है
कोडरमा . जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रविवार को चंदवारा प्रखंड के मदनगुंडी पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम झालसा के निर्देश पर चल रहे 90 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान का हिस्सा था. मुख्य अतिथि प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि नशामुक्त जीवन ही शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास का आधार है. उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति का मानसिक संतुलन बिगाड़ देता है, जिससे वह कई बार अपराध की ओर बढ़ जाता है और बाद में उसे जीवन भर पछताना पड़ता है. चीफ एलएडीसी नवल किशोर ने कहा कि नशे की लत युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रही है. शिविर के दौरान लोगों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए पंपलेट वितरित किये गये. मौके पर मुखिया रामदेव यादव, संतोष कुमार, पीएलवी सुमन रानी, सोनू कुमार, सन्नी कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










