39 वारंटी और फरार अभियुक्त गिरफ्तार
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 31 May 2026 9:00 PM
पुलिस ने चलाया ऑपरेशन ऑल आउट-2
कार्रवाई. पुलिस ने चलाया ऑपरेशन ऑल आउट-2 : जिले भर में 30-31 मई की रात चला विशेष अभियान : 16 वर्षों से फरार दो वारंटी भी पुलिस के हत्थे चढ़े कोडरमा बाजार. जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत कोडरमा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन ऑल आउट-2 के दौरान 39 वारंटियों एवं फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. यह अभियान पुलिस अधीक्षक कोडरमा कुमार शिवाशिष के निर्देशन में 30 व 31 मई की रात चलाया गया. अभियान की निगरानी स्वयं पुलिस अधीक्षक ने की. जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में गठित पुलिस टीमों ने एक साथ छापामारी कर विभिन्न मामलों में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों में कई ऐसे वारंटी भी शामिल हैं, जो वर्षों से फरार चल रहे थे.थानावार गिरफ्तारी की बात करें, तो कोडरमा थाना से पांच, तिलैया थाना से 10, नवलशाही थाना से चार, मरकच्चो थाना से दो, जयनगर थाना से दो, डोमचांच थाना से तीन, चंदवारा थाना से सात, तिलैया डैम ओपी से तीन तथा सतगावां थाना से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इस प्रकार कुल 39 लोगों को पुलिस ने दबोचा. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में 16 वर्षों से फरार चल रहे डोमचांच थाना क्षेत्र के बगड़ो निवासी डालेश्वर यादव एवं तेतरियाडीह निवासी लाल बाबू सुंडी शामिल हैं. वहीं, सात वर्षों से फरार चल रहे मो कुर्बान अंसारी, निवासी बिरसोडीह (तिलैया डैम ओपी क्षेत्र) को भी गिरफ्तार किया गया है.पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार विशेष अभियान चलाये जाते रहेंगे. उन्होंने कहा कि कोडरमा जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. अपराध करने वाले या तो अपराध छोड़ दें अथवा कानून के शिकंजे में आने के लिए तैयार रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










