कार से बिहारशरीफ जा रही शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Updated at : 01 Apr 2017 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
कार से बिहारशरीफ जा रही शराब जब्त, दो गिरफ्तार

कोडरमा : पड़ोसी राज्य बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद सीमावर्ती कोडरमा जिले से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है. कोडरमा थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक स्वीफ्ट डिजायर कार जब्त की, जिस पर छह पेटी अंग्रेजी शराब लदी थी. साथ ही पुलिस ने मौके पर से दो […]

विज्ञापन
कोडरमा : पड़ोसी राज्य बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद सीमावर्ती कोडरमा जिले से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है. कोडरमा थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक स्वीफ्ट डिजायर कार जब्त की, जिस पर छह पेटी अंग्रेजी शराब लदी थी. साथ ही पुलिस ने मौके पर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में 28 वर्षीय संतोष कुमार (पिता- भोला साव) व 18 वर्षीय रवि कुमार (पिता- अरुण प्रसाद गुप्ता), निवासी सोसराय जिला नालंदा शामिल हैं.
शराब बिहार के बिहारशरीफ ले जाया जा रही थी. जानकारी के अनुसार दोपहर में गश्ती पुलिस बल में शामिल एसआइ मो साकिब तनवीर खान को सूचना मिली कि डोमचांच की ओर से एक उजले रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार में अवैध अंग्रेजी शराब ले जायी जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने लोकाई के पास वाहन जांच शुरू की. इस दौरान कार (नंबर-बीआर-21जी-7014) को रोक कर तलाशी ली गयी, तो उसमें छह पेटी शराब बरामद हुई. बरामद शराब रॉयल स्टैग ब्रांड की है.
थाना प्रभारी आनंद मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार युवकों ने स्वीकार किया है कि उन लोगों ने डोमचांच स्थित सरकारी शराब दुकान से उक्त शराब की खरीदारी की. इसके बाद उसे बिहारशरीफ ले जा रहे थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
शराब दुकानों की भूमिका पर उठे सवाल
पहले नकली शराब का अवैध कारोबार और अब शराब की दुकानों से ही खरीदारी कर तस्करी दोनों ही मामलों में बिहार का सीमावर्ती जिला कोडरमा बदनाम हो रहा है. गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उक्त शराब सरकारी दुकान से छह हजार प्रति पेटी खरीदी, जबकि उत्पाद विभाग के नियमानुसार किसी भी ग्राहक को एक साथ इतनी मात्रा में शराब बेची नहीं जा सकती है. इसके बावजूद शराब दुकान संचालक नियमों को ताक पर रख कई पेटी शराब एक ही व्यक्ति को बेच देते हैं.
आरोपियों के अनुसार एक पेटी शराब बिहार में यहां से डेढ़ से दो हजार अधिक में बिकती है. इससे पूर्व भी चंदवारा थाना पुलिस की ओर से जब्त स्काॅर्पियो में लदी शराब तिलैया के एक दुकान से लोड की गयी थी, जबकि गत दिन तिलैया थाना पुलिस की ओर से भारत सरकार लिखी क्वेंटो में जब्त 11 पेटी शराब को उरवां चंदवारा स्थित शराब दुकान से लोड की गयी थी. ऐसे में दुकान संचालकों की भूमिका पर भी अब सवाल उठने लगे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola