शहनाज अख्तर के भजनों पर झूमे मरकच्चो के लोग
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मशहूर भजन गायिका शहनाज अख्तर ने एक से बढ़ कर एक भजन प्रस्तुत किये.
विज्ञापन
मरकच्चो. कादोडीह में आयोजित श्री श्री 108 श्री नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ सह वैष्णो देवी प्राण प्रतिष्ठा के दौरान 25 मार्च को यज्ञ समिति द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मशहूर भजन गायिका शहनाज अख्तर ने एक से बढ़ कर एक भजन प्रस्तुत किये. शहनाज अख्तर ने अपने लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी, जिनमें माता रानी से जुड़े समेत अन्य भक्ति गीत शामिल थे. जैसे ही उन्होंने मंच संभाला, पूरा माहौल जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा. कार्यक्रम के दौरान भजनों की प्रस्तुति पर लोग झूमते नजर आये.
मां दुर्गा के पट खुले, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
जयनगर. प्रखंड के हीरोडीह बाजार में आयोजित बासंती दुर्गा पूजा में महाअष्टमी के दिन मां दुर्गा के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. हीरोडीह सहित आसपास के दर्जनों गांवों के श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की. पूजा समिति के अध्यक्ष मनोहर यादव ने बताया कि यहां दशमी को मेला लगेगा, जबकि एकादशी को दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










